Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी खींचतानत के बीच मोदी से मिले सतीश पूनिया, सियासी अटकलों को मिली हवा

जयपुर

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज नई दिल्ली पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम फेस को लेकर प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान के बीच सतीश पूनिया की पीएम मोदी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की लंबी मुलाकात हुई और राज्य के विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा हुई। मोदी ने पूनिया से राजस्थान के संगठनात्मक, राज्य के विषयों व राजनैतिक हालात पर की चर्चा। पीएम मोदी ने पूनिया को मार्गदर्शन दिया। मोदी पहले पूनिया के परिवार के लोगों के साथ आत्मीयता से मिले और उनके साथ पारिवारिक भाव से बात की तथा बच्चों के साथ छायाचित्र भी खिंचवाए। मोदी ने परिवार के लोगों से मिलने के बाद पूनिया के साथ अलग से लंबी मुलाकात कर राजस्थान के संगठनात्मक और राजनैतिक हालात पर चर्चा की।

राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव

उल्लेखीय है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने वाले है। ऐसे में पूनिया की पीएम मोदी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान का दो दिवसीय दौरा किया था। जेपी नड्डा ने अपने दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाए। गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करें।

राजस्थान भाजपा में गुटबाजी चरम पर 

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। पूनिया गुट और वसुंधरा गुट आमने-सामने है। सीएम फेस को लेकर वसुंधरा समर्थकों ने पूनिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वसुंधरा समर्थक पूर्व सीएम राजे को चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का कहना है कि विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। सीएम फेस कौन होगा, इसका निर्णय संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा में गुटबाजी से पार्टी को नुकसान हो सकता है।