Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाराष्ट्र में 52 गायों की मौत, 30 गंभीर:कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी को कनेरी मठ गोशाला के लोगों ने पीटकर भगाया

कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कनेरी मठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बासी खाना खिलाने से 80 से ज्यादा गायों की तबियत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मठ में अब तक 52 गायों की मौत हो चुकी है और 30 गायों की हालत गंभीर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मठ में एक जगह हजारों रोटियों और सड़ी सब्जियों का ढेर भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह बासी खाना बर्बाद न हो। इसलिए गायों को दे दिया गया था। गायों के बीमार होने का सिलसिला गुरुवार की रात से ही शुरू हो गया था।

कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मी को पीटा
इतना ही नहीं, मठ में कवरेज के लिए पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडियो के प्रतिनिधियों से मारपीट की घटना भी सामने आई है। शुक्रवार दोपह को टीवी चैनल के प्रतिनिधि ने जब मठ के स्वयंसेवकों से पूछताछ करनी चाही तो कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें मठ से बाहर कर दिया। इस मामले में गोकुल शिरगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, पत्रकार संगठनों की ओर से मांग की गई है कि संबंधित स्वयंसेवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

मठ में एक जगह हजारों रोटियों और सड़ी सब्जियों का ढेर भी देखा गया है।

मठ में एक जगह हजारों रोटियों और सड़ी सब्जियों का ढेर भी देखा गया है।

पंचमहाभूत महामंगल समारोह चल रहा है मठ में
कनेरी मठ में 20 से 26 फरवरी तक पंचमहाभूत लोकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए यहां देशभर से हजारों लोग पहुंच रहे हैं। उत्सव में गायों के अलावा भैंस, बकरी, घोड़े, गधे, कुत्ते और बिल्लियों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। मठ में एक बड़ी गौशाला भी है। आरोप है कि उत्सव का बचा हुआ खाना गायों को दिया गया था। खाना सड़ जाने के चलते गायों की हालत बिगड़ी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,ने बीते सोमवार को समारोह का उद्घाटन किया था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,ने बीते सोमवार को समारोह का उद्घाटन किया था।

शिंदे-फडणवीस भी आए थे समारोह में
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते सोमवार को समारोह का उद्घाटन किया था। इसके बाद गुरुवार को गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत भी यहां पहुंचे थे। पशु प्रदर्शनी के लिए कई शहरों से हजारों पशुओं को यहां लाया गया है। वहीं, मठ में भी हजारों की संख्या में देसी गायें हैं।

देशी गायों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित
श्री सिद्धगिरी मठ में आयोजित सुमंगल उत्सव में गाय, भैंस, बकरी, घोड़े, गधे, कुत्ते और बिल्ली की देशी नस्लों का अनूठा प्रदर्शन किया गया। मठाधीश श्री काडसिद्धेश्वर स्वामी ने बताया कि मठ में सुमंगल उत्सव के तहत यह प्रदर्शनी 21 से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

कई प्रतियोगिताएं भी हो रहीं आयोजित
पशु प्रदर्शनी में प्रत्येक पशु की विभिन्न श्रेणियों में भव्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए 69 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में सबसे सुंदर पशुओं को 21 हजार से एक लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा।