श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मदनलाल जोशी को गौतम आश्रम समिति का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारी सोहनलाल जोशी व डॉ. सुभाष उपाध्याय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा शपथ ग्रहण करवाई गई। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष विजय पंचारिया सहित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों ने मदनलाल जोशी का फूलमालाएं व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय पंचारिया को उनके शानदार व सराहनीय कार्यकाल के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मदनलाल जोशी ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया और गौतम आश्रम भवन को भव्य रूप देने तथा समाज को प्रगति पथ पर ले जाने एवं सबको साथ लेकर संगठन व समाज हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर रविन्द्र उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, ओम जोशी, मांगीलाल थिरपाल, किशन जोशी, ओम गील, रायसिंह लम्माणी, गिरधारी बच्छ, सुरेश सिंवाल, विनोद उपाध्याय, योगेन्द्र पंचारिया, गजेन्द्र सांकरोत, गंगाराम पिरगावत, भरत जोशी, ओम समरसोत, अमृत पंचारिया आदि उपस्थित थे।