Thursday, January 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत जोड़ो यात्रा से दिया भाईचारे का संदेश

  • भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली भारत जोड़ो पद यात्रा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पद यात्रा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नौशाद अली सोलंकी पद यात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए। टाउन में फूडग्रेन धर्मशाला से रवाना हुई पद यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो के गुंजायमान नारों के साथ हिसारिया मार्केट पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 14081 किलोमीटर की पैदल भारत यात्रा कर नफरत छोड़ने, आपसी भाईचारा रहने का संदेश दिया था जो आज तक के इतिहास की सबसे लंबी यात्रा थी। देश में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, आपसी भाईचारा की विभाजनकारी नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली ताकतों से जिस तरह से देश असुरक्षित महसूस कर रहा था उसका सामना करने का जज्बा राहुल गांधी ने जनता के बीच में जाकर भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर किया था। उस यात्रा ने लोगों में एक विश्वास कायम किया। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के हित में फैसला लेती है। लोकसभा चुनाव प्रभारी नौशाद अली सोलंकी ने कहा कि देश में जिस तरह से साम्प्रदायिकता का माहौल बना हुआ है उसको खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने राहुल गांधी को जननायक नेता बताते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर राहुल गांधी ने दिखा दिया कि पूरा भारत हर सम्प्रदाय का सम्मान करता है। यहां सब लोग मिलजुल कर रहते हैं। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, भरत राम मेघवाल, शंकर पन्नू, मनीष गोदारा, संजय मेघवाल, भूपेन्द्र चौधरी, अमरसिंह, दयाराम जाखड़, जिनेंद्र जैन संदीप सिंह, हरनेक सिंह, देवीलाल, गुरमीत सिंह, मनोज सैनी, डॉ. परम नवदीप, रामेश्वर चांवरिया, इक्रामुदीन, अश्विनी पारीक, हेमराज शर्मा, हरप्रीत सिंह, नवनीत कौर, अरमान बानो, संजय आर्य, इशाक चायनान, निरंजन नायक, विजेंद्र सिंह, मदन बाघला, दिनेश स्वामी, मनमोहन सोनी, जितेंद्र गोयल, योगेश चंद्र, रोहित जावा, यादवेंद्र शर्मा, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।