Thursday, January 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतवंशी विवेक रामास्वामी अमरीकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड़ में दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली. भारतीयों के लिहाज से इस बार अमरीका की राजनीति खासी रोचक होने जा रही है। गुरुवार को जारी रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं के दो नए सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़े अंतर से पहले स्थान पर दिखाया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि एक सर्वे में अब तक दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना चुके रॉन डिसेंटिस अब तीसरे नंबर पर खिसक चुके हैं और भारतीय मूल के 37 वर्षीय उद्यमी विवेक रामास्वामी चौंकाते हुए दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। यही नहीं, रामास्वामी का समर्थन एलन मस्क ने भी किया है।

भारतीयों के लिहाज से इस बार अमरीका की राजनीति खासी रोचक होने जा रही है। गुरुवार को जारी रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं के दो नए सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़े अंतर से पहले स्थान पर दिखाया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि एक सर्वे में अब तक दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना चुके रॉन डिसेंटिस अब तीसरे नंबर पर खिसक चुके हैं और भारतीय मूल के 37 वर्षीय उद्यमी विवेक रामास्वामी चौंकाते हुए दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। यहां तक कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद होनहार और आशाजनक उम्मीदवार बताया है। वो भी तब महज ढाई महीने पहले ही रामास्वामी ने एलन मस्क की आलोचना की थी। एलन मस्क मई महीने के आखिर में चीन दौरे पर गए थे जहां उन्होंने चीन में अपने कारोबार के विस्तार की बात की थी।

बढ़ती लोकप्रियता ने चौंकाया
यह सब इसलिए भी चौंकाने वाला है कि सामान्यतया अमरीका में भारतीय डेमोक्रेटिक पार्टी को सपोर्ट करते आए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक नहीं दो-दो भारतीय अमरीका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में हैं। दोनों रिपब्लिकन पार्टी से हैं। विवेक रामास्वामी के अलावा भारतवंशी निक्की हेली भी दौड़ में हैं, लेकिन रामास्वामी जिस तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, वो अमरीका में चर्चा का विषय बना हुआ है। अमरीका की जानी-मानी बौद्धिक पत्रिका पोलटिको ने इस पर एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है – चुनावी सर्वेक्षणों में रामास्वामी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का रहस्य।

डीसेंटिस को दूसरे नंबर पर धकेला
पोलटिको मैग्जीन ने रिपब्लिकन फर्म साइग्नल के एक वेब-पैनल सर्वेक्षण का उल्लेख किया है, जिसमें रामास्वामी को पहली बार डबल डिजिट में यानी 11 प्रतिशत लोगों का सर्मथन मिला। वे ट्रंप के मुख्य प्रतिस्पर्धी समझे जा रहे फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस से 1 अंक आगे रहे। हालांकि कुछ सर्वेक्षणों में अभी भी डिसेंटिस, रामास्वामी पर बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन मैग्जीन ने ये भी लिखा है कि यह एक मात्र सर्वेक्षण नहीं है, जिसमें रामास्वामी को दो अंकों में समर्थन मिलता दिख रहा है। एक अन्य इमर्सन कॉलेज के सर्वेक्षण में भी डेसेंटिस और रामास्वामी 10-10 प्रतिशत के साथ बराबरी पर दिख रहे हैं। जबकि जून में रामास्वामी को महज 2 फीसदी लोग समर्थन कर रहे थे।