सादुलशहर (सीमा सन्देश)। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअवतार यादव, ओबीसी नगर अध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल, नगर महामंत्री एड. महेंद्र शर्मा, रणजीत सहारण, अशोक वधवा, पार्षद साहबराम कामड़, ललित सेतिया. सुनील सोनी,राजवीर सहारण, चंचल सिंघल, परमिंद्र देवगण, आयुष खीचड आदि मौजूद रहे।