भाजपा के कार्यक्रम में जनता ने देखी सिर्फ डर की झलक
by seemasandesh
भाजपा राष्टÑीय अध्यक्ष की ओर से क्षेत्रीय समस्याओं को दरकिनार करने पर कॉमेडियन ख्याली सहारण ने साधा निशाना हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। हाल ही में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कॉमेडियन ख्याली सहारण का कहना है कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ आए तो जनता को बड़ी आस थी कि काम की बात करेंगे। किसानों के लिए सिंचाई पानी की बात करेंगे। लेकिन यह बातें करने की बजाए नड्डा ने 31 मिनट के भाषण में 26 मिनट कांग्रेस को गालियां देने में निकाल दिए। बाकी समय पार्टी कार्यालय की तारिफों के पुल बांधने में निकाल दिया। लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा राष्टÑीय अध्यक्ष महंगाई पर कुछ शब्द बोलेंगे। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं की। उल्टा डर दिखाया कि पंजाब का सीमावर्ती जिला होने के कारण वहां का परिणाम देखकर हमें डर लगने लगा है। जनता ने सिर्फ भाजपा के इस कार्यक्रम में डर की झलक देखी। यह बात सहारण ने गुरुवार को जंक्शन के एक होटल में प्रेस वार्ता में कही। सहारण ने कहा कि जनता कार्यालय, कार्यक्रम, कार्यकर्ता की बात करने वाले को वोट नहीं देगी। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी समस्याओं की बात करने वाली पार्टी ही आगे बढ़ेगी। उसी को जनता का साथ मिलेगा। ख्याली सहारण ने नशे के मुद्दे पर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नशे पर कुछ लगाम लगी है। उसका असर राजस्थान पर भी पड़ा है। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि नशा एक बीमारी है। यह जागरूकता से ही छूट सकता है। एडवोकेट शंकर सोनी ने कहा कि आज देश निरंकुशता की तरफ जा रहा है। सभी संवैधानिक आयोगों पर कब्जा हो चुका है। इस देश के प्रजातंत्र और संविधान को खतरा है। इस देश के संवैधानिक ढांचे को खतरा है। अगर आज एक बुद्धिजीवी चुप रहता है तो वह भी निरंकुशता का भागी होगा। अगर देश को निरंकुशता की तरफ जाने से कोई रोक सकता है तो वह आम आदमी पार्टी है। क्योंकि भाजपा के सामने कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हनुमानगढ़ दौरे के दौरान अपने शब्दों में लगभग इस बात को स्वीकार कर लिया है कि हनुमानगढ़, पंजाब का सीमावर्ती जिला है। यहां भाजपा को खतरा है। खतरा इसलिए है कि क्योंकि यहां का पंजाबी खून गर्म है। पंजाबी खून परिवर्तन लाना जानता है। नि:संदेह अगर ऐसे ही राष्टÑीय अध्यक्ष और ऐसी इनकी नीतियां रही तो यहां परिवर्तन आएगा। सोनी ने कहा कि उनका आम आदमी पार्टी के सैनिकों को सन्देश है कि अब हमारी लड़ाई जीतने की नहीं है। हमारी लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। इस देश के संंवैधानिक ढांचे को बचाने की है। प्रेस वार्ता में पार्टी के सुरेन्द्र बेनीवाल भी मौजूद थे।