Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पेयजल डिग्गी की सफाई
by seemasandesh
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े की श्रृंखला में किया सफाई कार्य हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जंक्शन में बाइपास पर स्थित पेयजल डिग्गियों की सफाई का कार्य किया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिग्गियों से कचरा निकाल दूर फेंका। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि पेयजल डिग्गियों की हालत काफी खराब है। इन्हीं डिग्गियों से पीने का पानी सप्लाई होता है। इन डिग्गियों की हालत देखकर लगती है कि यह जोहड़ हैं। इसलिए पेयजल डिग्गियों की सफाई बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को जंक्शन में पेयजल डिग्गी की सफाई का कार्य किया गया। पूर्व मंत्री ने सभी नागरिकों से गांव-शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के नाम से कार्य करती है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में जंक्शन शहर में पेयजल की डिग्गियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई का कार्य किया। बिश्नोई ने कहा कि महापुरुषों की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा के कार्य किए जाते हैं। दो अक्टूबर तक लगातार हनुमानगढ़ जिले में सेवा के कार्य जारी रहेंगे। इस सेवा कार्य में नगर मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, पार्षद राजेन्द्र चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, लेखराम जोशी, प्रदीप ऐरी, प्रदीप कड़वा, मुरलीधर सोनी, सूरज बावरी, रवि सिंगीकाट, मनोज वर्मा, मनप्रीत सैनी, विकास बड़गुजर, राजकुमार बागोरिया, पार्षद सुरेश धमीजा, पूर्व पार्षद राजेश मदान, छोटू गुप्ता, प्रेम पेशवानी, विजय शोभराज, इन्द्राज सहारण, सुमित पूनिया, संदीप सोनी, भवानी शंकर शर्मा, दर्शन भदरा, सुभाष सोनी, पवन डोटासरा, कृष्ण वर्मा, झमनलाल पाइवाल, परमजीत सिंह, महेंद्र सिंगीकाट, लीलाधार सोनी, भगवानाराम, वेद प्रकाश, धर्मवीर, अतुल नानिया, सुरेन्द्र सुथार, हिम्मत भाट, रामकुमार आदि मौजूद थे।