श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अनेक सेवा कार्य किये। पुरानी आबादी में डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तपोवन ट्रस्ट के सहयोग से सुकन्या योजना के तहत बालिकाओं के खाते खोलकर पास बुक वितरित की गई। वार्ड 1 में पौधारोपण किया गया एवं कच्ची बस्तियों में फल वितरित किये गये। सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा जिला मंत्री राजीव चौधरी, पार्षद जगदीश घोड़ेला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर अली खान थे। अध्यक्षता मांगीराज बायड़ ने की।