Monday, February 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भविष्य में गर्भ से बाहर विकसित होगा भ्रूण

बीजिंग

चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि आने वाले कुछ सालों में भ्रूण गर्भ से बाहर विकसित होगा। इतना ही नहीं इसका ख्याल रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाली दाई होगी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कृत्रिम भ्रूण के विकास संबंधी हर पहलू पर एआई से चलने वाले रोबोट नजर रखेंगे। यह अध्ययन जर्नल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ। चीन के शुझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वह चूहों पर कृत्रिम भ्रूण विकसित कर रहे हैं।

इतना ही नहीं एआई से चलने वाली रोबोट दाई भ्रूण पर नजर रख रही है, उन्हें विकसित होते देख रही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले कुछ वर्षों में इस तकनीक का इस्तेमाल महिलाओं पर भी किया जा सकेगा। ऐसे में महिलाओं को गर्भ के दौरान की समस्याओं से निजात मिल जाएगी। वह बच्चे को कृत्रिम भ्रूण में बड़ा होता देख सकेंगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह तकनीक हमें जीवन के विकास को समझने में मदद कर रहा है। इसके जरिए हम भविष्य में इंसानी भ्रूण के विकास को और नजदीक से समझ पाएंगे। साथ ही जन्म संबंधी दिक्कतों को दूर कर पाएंगे।