श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। गुरुद्वारा भाई लालो जी दु:ख निवारन साहिब माडल टाउन 2 सहयोग नगर वार्ड नं. 28 में ऐतिहासिक बैसाखी पर्व खालसा साजना दिवस संग्रांद पर्व शुक्रवार को समूह संगत के सहयोग से श्रद्धा भाव से मनाया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह ने प्रात: 9 बजे से हरजस गुरबानी के कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। सहज पाठ के भोग की अरदास व देग प्रसाद वितरण उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। बड़ी संख्या में संगत परिवार सहित उपस्थित थी।