Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा

  • फुटब्रिज गिरने से 85 घायल, 25 की हालत गंभीर
    उधमपुर।
    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 80-85 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20-25 की हालत गंभीर है। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के वीडियो में सामने आया है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ गये। ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया।