Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेमियादी समय के लिए बंद करवाया टोल प्लाजा

  • फास्ट टैग की आड़ में आसपास के ग्रामीणों से टोल वसूलने का आरोप
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    नोहर-रावतसर मार्ग पर टोपरियां के समीप टोल प्लाजा को शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी ने अनिश्चितकाल के लिये बंद करवा दिया। शनिवार को कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ पहुंचे मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर धरना प्रारंभ कर दिया। मंगेज चौधरी ने बताया कि फास्टटैग की आड़ में आस-पास के ग्रामीणों से टोल वसूला जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन से अधिक आस-पास के ग्रामीणों का नोहर व रावतसर के लिये दिन में अनेक बार आवागमन रहता हैं। इसके चलते हाल ही के दिनों में टोलकर्मी द्वारा फास्टैग का हवाला देकर टोल वसूला जा रहा हैं। खेतों से अपने गांव जाने वाले किसानों से भी टोल लिया जा रहा हैं। मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर फास्टैग के अलावा आस-पास के ग्रामीणों का टोल न लगे इसके लिये टोल नाके पर अलग से लाइन शुरू करवाने की मांग की। मंगेज चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ इस प्रकार का न्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व में हुये समझौते के तहत आस-पास के गांवों के ग्रामीणों से टोल से मुक्त रखा गया था। टोल पर धरना लगने की जानकारी मिलने पर रिडकोर कम्पनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंगेज चौधरी से वार्ता की। मगर वार्ता विफल रही। मंगेज चौधरी ने बताया कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा। तब तक टोल बंद व धरना जारी रहेगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सरजीत बेनीवल, रणवीर खिच्ची, प्रेम कुमार, संयुक्त किसान मोर्चा के सरदार निर्मलसिंह, बिल्लू स्वामी, नरेश सिहाग, संजय कूकणा, प्रविन्द्र भाटी, ताराचंद सिहाग सहित अनेक गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।