Friday, February 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में कोरोना विस्फोट:एक साथ दस पॉजिटिव केस

बीकानेर

बुधवार को बीकानेर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। एक साथ दस नए पॉजिटिव केस आने से हेल्थ डिपार्टमेंट के हाथ पांव फूल गए हैं। दरअसल, लंबे अर्से बाद बीकानेर में डबल डिजिट में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नए केसेज में छह बीकानेर शहर में है जबकि तीन नोखा और एक आर्मी केंट एरिया से हैं।

आचार्यों की घाटी पर अजीत फाउंडेशन के पास एक व्यक्ति पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आया था। उसी के दो रिश्तेदार आज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक चार वर्ष का बच्चा और एक 85 वर्ष की महिला है। इसके अलावा पवनपुरी और कांता खतुरिया कॉलोनी में भी एक-एक पॉजिटिव है। इनमें एक 45 और दूसरा 55 वर्ष के पुरुष है। 74 वर्ष के एक वृद्ध भी कोरोना हो गया है। आर्मी एरिया से भी एक 51 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 63 वर्षीय महिला भी संक्रमित हो गई है। नोखा से तीन पॉजिटिव है। इनमें एक 70, 55 और 36 वर्ष के पुरुष पॉजिटिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *