Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग बॉस के बाद फैन्स को खटके करण कुंद्रा और तेजस्वी के ये बयान, क्या नहीं टिकेगा रिश्ता?

मुंबई

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 सीजन के चर्चित लव-बर्ड्स हैं। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई दे रहे हैं। प्यार भी जता रहे हैं। हालांकि उनके फैन्स को उनके बीच वो केमिस्ट्री नजर नहीं आ रही। करण कुंद्रा के कुछ बयान भी लोगों के मन में खटक रहे हैं। रीसेंटली उन्होंने तेजस्वी को पजेसिव कहा। हालांकि उनका बयान मजाक में था। तेजस्वी ने अपने पजेसिव होने पर जवाब भी दिया है। शो के दौरान लोगों को लग रहा था कि उनका प्यार दिखावा है। अब गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि दोनों के बीच जितना प्यार दिख रहा है उतना है नहीं।