मुंबई
फिल्म: पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1
निर्देशक: मणि रत्नम
प्रमुख कास्ट: ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जायम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और कार्थी
कहां देखें: थिएटर
मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 रिलीज हो गई है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम के अलावा जायम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और कार्थी जैसे कलाकार भी प्रमुख किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य और उनके राजा पर आधारित है। इस कहानी को मणि रत्नम ने दो पार्ट्स बांटा है। बता दें कि तमिल के साथ-साथ फिल्म हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। पीएस 1 पैन-इंडिया फिल्म है, ऐसे में क्या कुछ है फिल्म में खास और कहां खाई मात, आपको इस रिव्यू में बताते हैं।
क्या है कहानी: कहानी मुख्य रूप से वंथियाथेवन (कार्थी) पर केंद्रित है, जिसे अदिथा करिकालन (विक्रम) ने पिता सुंदरा चोल (प्रकाश राज) और उसकी बहन कुंधवी (तृषा) को महत्वपूर्ण संदेश देने का काम सौंपा है। संदेश के अनुसार, रियासतों के राजाओं द्वारा साम्राज्य को नीचे लाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। यह पता लगाना कि बुरी योजनाएं क्या हैं और चोल साम्राज्य की महिमा को धूमिल करने के लिए सब कुछ कौन कर रहा है, यह पता लगाना वंथियाथेवन का कर्तव्य बन जाता है। कहानी आगे बढ़ती है और पता चलता है कि चोल वंश को नीचे लाने के प्रयासों के पीछे नंदिनी (ऐश्वर्या राय) मास्टरमाइंड है। लेकिन किस बात ने नंदिनी को बदला लेने वाली राजकुमारी में बदल दिया, यह एक रहस्य बना हुआ है।