Friday, February 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़ा आसान है ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र को बनवाना

नई दिल्ली

आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जिसकी जरूरत हमको कई जगहों पर होती है। एडमिशन लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो कई महत्वपूर्ण कार्यों मेंं इसका उपयोग होता है। इस सर्टिफिकेट से यह पता चलता है कि व्यक्ति की वार्षिक आय कितनी है? आज के इस डिजिटल युग ने  कई चीजों को आसान बना दिया है। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में हमारे समय और धन की काफी बर्बादी होती थी। वहीं अब हमारा काम मोबाइल फोन के जरिए चंद मिनटों में हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। अब सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इसको बनवाने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया है। यूपी सरकार ने सभी तरह के डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए आप अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *