Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिर सर्दी की चपेट में बीकानेर:तापमान में गिरावट का दौर शुरू, फलौदी के बाद सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर. शुक्रवार की रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट हुई। तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से घटकर अब महज पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मैदानी व धोरों से अटे रेगिस्तान में ये और भी कम है। सुबह दस बजे तक बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में ही कोहरा इतना कम रहा कि कुछ मीटर दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। तापमान में आई इस गिरावट ने स्थानीय लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आने वाले दिनों में बीकानेर में सर्दी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, बीकानेर से कम तापमान अब सिर्फ फलौदी में है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है, जबकि बीकानेर में ये पांच डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा करौली में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। बीकानेर संभाग के अन्य जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हनुमानगढ़ में 6.1, श्रीगंगानगर में 7.1 और चूरू में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। इसी गिरावट के आगे भी जारी रहने की आशंका है।

अगले दो दिन जबर्दस्त सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक आज बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा व अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान फलोदी में 4.4 डिग्री से. दर्ज हुआ। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और 2 से 3 डिग्री से. की गिरावट होने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य में शीतलहर दर्ज हो सकती है। आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा व कोल्ड डे भी दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने झुझुनूं, सीकर, चूरू और बीकानेर में अगले दिनों में शीत लहर की चेतावनी दी है।