Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिर बदलने जा रहा है मौसम, UP समेत इन राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

नई दिल्ली।
कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जिससे बारिश की गतिविधियां भी कम हो गईं। हालांकि, अब एक बार फिर से कुछ राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है और जमकर बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश होने वाली है। 
मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं। 

IMD ने बताया है कि ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में छह अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में दो, चार और पांच अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में दो अक्टूबर और तेलंगाना में पांच व छह अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में दो से चार अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है।