Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फसलों की खरीद गारंटी को लेकर किसान आज से चलायेंगे जनजागरण अभियान

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक रायसिंहनगर किसान विश्राम गृह नई धानमण्डी में जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश पर्यावरण प्रमुख रामकुमार खिलेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया, प्रेम बेनीवाल, प्रवीण धारणियां हनुमानगढ़ जिला मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार फसलों के लाभकारी मूल्य पर खरीद की गारंटी की मांग को लेकर 1 जनवरी से 10 जनवरी तक जन जागरण अभियान जिले की सभी तहसीलों और गांव में चलाया जाएगा। 11 जनवरी को सभी तहसील व उप तहसील केन्द्रों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रांत महामंत्री ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता सिंचाई इंजीनियर बलदेव सिंह को जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर का नवीन दायित्व सौंपा। इसके साथ-साथ जिला मंत्री हरबंश बिश्नोई पदमपुर, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह व डिप्टी सिंह, जिला प्रवक्ता (प्रचार प्रमुख) रघुवीर चौधरी, जैविक प्रमुख तेजाराम, युवा प्रमुख तरसेम सिंह चहल, जिला सह मंत्री शिवदत्त पूनिया, पर्यावरण प्रमुख आत्माराम वर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष जगदीश सुथार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। सम्भाग उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोदारा, प्रेम देहड़ु प्रांत जल संसाधन प्रभारी, अनूपगढ़ तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज बिश्नोई, श्रीविजयनगर तहसील अध्यक्ष शेर सिंह, रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप, करणपुर तहसील संयोजक तरसेम सिंह, श्रीगंगानगर तहसील संयोजक सुभाष कुलडिया, भूपराम ताखर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *