हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के अनाज मंडी क्षेत्र में लाइटिंग के पोल तथा मंडी में थर्मो प्लास्ट लाइनिंग का कार्य गुरुवार को शुरू हुआ। यह कार्य फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष संतराम जिन्दल के आग्रह पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से करवाया जा रहा है। मंडी में यातायात व्यवस्था को समुचित बनाए रखने तथा गेहूं एवं धान सहित अन्य कृषि उपज के मंडी में लाए जाने के समय आमजन के आवागमन के लिए यातायात एवं रोशनी की व्यवस्था करवाई जा रही है। मंडी के व्यापारियों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल का आभार प्रकट किया और मंडी में होने वाले इन कार्यों के लिए खुशी प्रकट की। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था सचिव अमित गोदारा, उपाध्यक्ष जसपाल चुघ, कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, व्यापार मंडल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल, साधुराम सिंगला, बालकिशन कर्मचंदानी, सूरजभान मित्तल, अशोक नागपाल, सुरेन्द्रपाल फतेहगढ़िया, जितेन्द्र कन्दोई, पवन कन्दोई, कमल राजगढ़िया, मनोज गोयल, विनय सिंगला, रविन्द्र सिंगला, प्यारेलाल काठपाल, रमेश काठपाल, मनोज बंसल, दलीप सिंह, अभिनंदन खुराना, राजेश सिंघल, अमित गोयल, कुलदीप सहित मंडी के कई व्यापारी मौजूद थे।