Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। कांग्रेस अजा विभाग की ओर से चक 3 ई छोटी नागौरी कॉलोनी स्थित धानका धर्मशाला में डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल शेखावाटी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक समानता का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस पार्टी साकार कर रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।