Wednesday, January 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

  • सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित किया जा रहा 30वां दुर्गा पूजा महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। पांच अक्टूबर तक श्रीगंगानगर रोड पर ट्रक यूनियन के सामने हाऊसिंग बोर्ड मैदान में मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज शनिवार को मूर्ति अनावरण के साथ होगा। मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम रात्रि सवा आठ बजे होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्थ खड़गावत एवं प्रार्थना खड़गावत, सूरतगढ़ नगर पालिका ईओ शैलेन्द्र गोदारा व हनुमानगढ़ नगर परिषद के उपसभापति अनिल खीचड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरा एसोसिएशन प्रधान चिमनलाल मित्तल, विरेन्द्र गोयल, लवली चावला, रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व युवा अरोड़वंश जंक्शन के अध्यक्ष गणेश गिल्होत्रा शिरकत करेंगे। इस मौके पर महाषष्टी पूजन का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य यजमान संजय अग्रवाल एवं हरीश जैन परिवार होगा। समिति उपाध्यक्ष प्रदीप पाल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत दो अक्टूबर को महासप्तमी पूजन होगा। मुख्य यजमान विमल गोयल, सुरेन्द्र सोनी एवं अनिल सांखला परिवार मुख्य यजमान होगा। तीन अक्टूबर को महाअष्टमी पूजन में मुख्य यजमान सुमित गर्ग एवं मोहित गर्ग परिवार होगा। चार अक्टूबर को महानवमी पूजन के दिन राधेश्याम सिंगला व अजय कुमार गर्ग मुख्य यजमान होंगे। पांच अक्टूबर को विजयी दशमी पूजन के दौरान संजय अग्रवाल एवं हरीश जैन परिवार मुख्य यजमान होगा। इससे पहले दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ से पहले शनिवार को शाम सवा पांच बजे पूजा स्थल से खुंजा नहर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। मूर्ति अनावरण के मौके पर रात्रि सवा आठ बजे विभिन्न ग्रुपों के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ झांकियां सजाई जाएंगी। दो अक्टूबर की रात्रि को सवा आठ बजे भजन कीर्तन एवं झांकियों का कार्यक्रम होगा। तीन अक्टूबर को रात्रि सवा आठ बजे श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल की ओर से महाआरती के बाद भक्ति संगीत एवं झांकियां सजाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चार अक्टूबर को कार्यक्रम स्थल पर दोपहर में भण्डारा लगाया जाएगा। रात्रि सवा नौ बजे जागरण शुरू होगा। जागरण में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, विशिष्ट अतिथि गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, राजकुमार गर्ग, कानचन्द गोयल, उद्योगपति हरीश जैन, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, विनोद मित्तल व डॉ. एनसी चटर्जी होंगे। जागरण में पप्पू शर्मा ऐलनाबाद, बिट्टासिंह ऐलनाबाद व ममता पदमपुर भजनों का गुणगान करेंगे। राजेन्द्र म्युजिकल ग्रुप ऐलनाबाद, करण सांवरिया आर्ट ग्रुप हनुमानगढ़ व अघोरी बाबा आर्ट ग्रुप सिरसा की ओर से झांकियां सजाई जाएंगी। पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति, सवा दस बजे सिन्दूरदान एवं शाम सवा पांच बजे खुंजा नहर में मूर्ति जल प्रवाह कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन पूजा पाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, संध्या आरती विधिपूर्वक होगी। उधर, सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।