Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
पदाधिकारियों को बताए तीन सूत्र
by seemasandesh
भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को जंक्शन स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में जिले के प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से बीकानेर संभाग के प्रवासी विधायक के रूप में हरियाणा अम्बाला सिटी के विधायक असीम गोयल ने शिकरत की। साथ में सिरसा के जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक कार्यांे पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विधायक असीम गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है। उन्होंने बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि जिसने इस सबसे निचली इकाई को जीत लिया, समझो उसने सीट जीत ली। संगठन का मूल आधार प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क करना एवं बूथ इकाई पर घूमना है। उन्होंने पदाधिकारियों को तीन सूत्र के बारे में बताते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ समिति का सही तरीके से गठन करना और जहां कम वहां हम तीन सूत्रों को दिमाग में बैठाकर आगे कार्य करना है। प्रमुख लोगों के साथ योजनाबद्ध तरीके से बैठ कर भाजपा की रीति-नीति बनाकर प्रचार-प्रसार करने के कार्य में जुड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करना है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ पहुंचाना है। सभी समाज के प्रबुद्धजन लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में बताना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 5 सितम्बर को हनुमानगढ़ पहुंचने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, लेखराम जोशी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजकुमार हिसारिया, सहसंयोजक विकास गुप्ता, संगरिया मण्डल अध्यक्ष चरणदास गर्ग, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बेनीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महंगा सिंह ढिल्लों, मण्डल अध्यक्ष श्योपत सहारण, प्रदीप ऐरी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।