Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

न्याय न मिलने पर कलक्ट्रेट समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

  • विधवा ने जिला कलक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    एक विधवा ने न्याय न मिलने पर 1 दिसम्बर से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस सम्बन्ध में सोमवार को उक्त बुजुर्ग विधवा महिला ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय मैनादेवी पत्नी बृजमोहन निवासी वार्ड नम्बर 36, हनुमानगढ़ टाउन ने बताया कि वह 35 वर्ष से न्याय के लिए भटक रही है, परन्तु उसे न्याय नहीं मिला। उसके पति का स्वर्गवास 2017 में हो चुका है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उसका सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसके देवर अशोक कुमार, देवरानी रमादेवी, राजेन्द्र कुमार व किरणदेवी, नवीश, विक्की पुत्र अशोक कुमार आए दिन उसे तंग-परेशान करते हैं। दुकान नम्बर 42 जिसमें अग्रवाल पुस्तक भण्डार के नाम से अशोक कुमार दुकान कर रहा है। राज बुक डिपो के नाम से उसका देवर राजेन्द्र कुमार दुकान कर रहा है। जबकि इस सम्पति में उसका भी हिस्सा बनता है। दुकान नम्बर 42 को तोड़ने के आदेश 3 नवंबर 2020 को नगर परिषद आयुक्त की ओर से दिए गए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसको अपनी सम्पति का हिस्सा नहीं मिल रहा है। वह 35 साल से न्याय पाने के लिए अदालतों के चक्कर लगा रही है लेकिन इन्साफ नहीं मिल रहा। क्योंकि उसके देवर अशोक कुमार आदि ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति हैं। इसलिए उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मैनादेवी ने बताया कि जिला स्तरीय सतर्कता समिति अध्यक्ष की ओर से प्रकरण संख्या 24/202 में 1 अक्टूबर 2021 को नगर परिषद आयुक्त को आदेश जारी कर दुकान को नियमानुसार तुड़वाने को कहा गया था। परंतु आयुक्त की ओर से आज तक आदेशों की पालना नहीं की गई। न ही आगामी सुनवाई की सूचना दी गई। विधवा महिला ने मांग की कि नगर परिषद आयुक्त को आदेश की पालना करवाने के निर्देश दिए जाएं। वह न्याय पाने के लिए 1 दिसम्बर को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेगी। इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *