Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया, FY22 के लिए 9.2% GDP ग्रोथ का अनुमान

नई दिल्ली

आर्थिक सर्वे 2021-22 पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8- 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। 

दूसरी ओर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुमान के मुताबिक, आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है। समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है। बता दें कि यह देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वर का पहला इकोनॉमिक सर्वे है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना पदभार संभाला है।