नारी सशक्तिकरण में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय : करुणा
by seemasandesh
अम्बेडकर चौक पर डॉ. अम्बेडकर की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी अशोक चांडक ने कहा है कि आज हम सब लोग जिन अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, वे बाबा साहब के संविधान की देन हैं। वे शुक्रवार को यहां अम्बेडकर चौक पर दलित एक्शन कमेटी तथा आरक्षण मंच के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज दलित समाज के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं, यह सब बाबा साहेब के संविधान की ही बदौलत सम्भव हो पाया है। सभापति करूणा चांडक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का योगदान अविस्मरणीय है। अम्बेडकर चौक की भव्य सजावट की गई थी। सर्वप्रथम अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालायें एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। विजय द्रविड़ व अशोक सुमाली ने गीतों से समां बांध दिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य ने की। स. मनिन्दर मान भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। का. भूरामल स्वामी, जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा, पार्षद रिंकू मिड्डा, पार्षद कमला बिश्नोई, विजेंद्र स्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, दुलीचंद मेघवाल, पूर्व पार्षद राजेश निर्वाण, कुम्हार सभा अध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष महेन्द्र काली, पार्षद धर्मेन्द्र मौर्य, पार्षद जगदीश घोड़ेला, पार्षद सुरेन्द्र वर्मा, पार्षद सुभाष खटीक, फहीम हसन, हरीश गेरा, कमल चराया, माणी चायल, दीपक चांवरिया, डुंगरराम इंदलिया, जीनगर सभा अध्यक्ष नंदू चौहान, शालू पहलवान, सुरेश कुमार लोट, डॉ. दिनेश महरिया, अरविन्द कुमार चौहान, जुगल डाबी, खेतपाल बारूपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दलित एक्शन कमेटी के अध्यक्ष पार्षद बंटी वाल्मीकि ने सभी का स्वागत किया।