Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘द कपिल शर्मा शो’ में नोरा फतेही ने किया गुरु रंधावा को किस

नोरा फतेही और गुरु रंधावा ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं। शो में दोनों अपने हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। शो से दोनों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा एक सवाल का जवाब देते हुए गुरु रंधावा का मजाक उड़ाती हैं। इसके चलते गुरु रंधावा नाराज हो जाते हैं। तब नोरा फतेही उनके गाल पर किस करती है। यह देख कर कपिल शर्मा नाराज हो जाते हैं और नोरा से पूछते हैं कि अगर वो किसी का मजाक उड़ाते हैं तो क्या उन्हें मनाने के लिए भी वो इसी तरह उनके गाल पर किस देती हैं। इसका जवाब नोरा फतेही हां में देती हैं। तब वो कहते हैं कि वो उनका भी 8-10 बार मजाक उड़ाएं। यह सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *