Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश में कोरोना की रफ्तार अब 6 गुना ज्यादा

नई दिल्ली

कोरोना मरीजों की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली और मुंबई को लेकर है, जहां हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। मुंबई में बुधवार को एक बार फिर 15 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। यह पिछले साल 4 अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा केस हैं।

वहीं एक दिन में यह 39% का उछाल है। यहां 3 मरीजों की जान भी गई है। आज 1218 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 80 संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

राजधानी दिल्ली में पिछले साल 12 मई, यानी करीब 7 महीने बाद बुधवार को रिकॉर्ड 10 हजार 665 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 हजार 307 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट में 11.88% का उछाल आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *