Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा, 5.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डील

नई दिल्ली. टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था, जिसने 2011 में एयरबस और बोइंग को 460 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था।

एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे, बाकी विमान 2025 मिड तक आएंगे। एअर इंडिया ने ऑर्डर प्राइज की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ न्यूज रिपोर्टों में लिस्ट प्राइज पर डील की टोटल वैल्यू 70 बिलियन डॉलर (करीब 5.79 लाख करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसमें बोइंग के साथ हुई डील की वैल्यू 34 बिलियन डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए) बताया गया है।

2005 के बाद पहली बार एयरक्राफ्ट खरीदेगी एअर इंडिया
साल 2022 में टाटा ग्रुप के एअर इंडिया को खरीदने के बाद यह पहला एयरक्राफ्ट ऑर्डर है। वहीं साल 2005 के बाद यह पहली बार है जब एअर इंडिया ने एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। एयरलाइन का आखिरी ऑर्डर 111 एयरक्राफ्ट के लिए था जिनमें 68 बोइंग और 43 एयरबस से खरीदे गए थे। यह डील 10.8 बिलियन डॉलर की थी।