Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिन-राज जुटे बीमार गोवंश की सेवा में

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। लंपी नामक बीमारी के चपेट में आये गोवंश की सेवा में बजरंग दल, विश्वहिन्दू परिषद व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गौभक्त दिन-रात जुटे हैं। ताकि गोवंश को इस बीमारी से बचाया जा सके। गोवंश पर आये इस संकट में ये संकटमोचन बनकर खड़े हैं। बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद, गोरक्षा दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी यहां सेठ सादीराम पचीसिया संस्कृत पाठशाला (प्राचीन शिव मन्दिर) में बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हैं। पशुचिकित्सकों की देखरेख में बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा हैं। यहां करीब 35 युवा रोजाना गोवंश की देखभाल में जुटे हैं। यहां स्थान का अभाव जरूर हैं। मगर सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं के जौश में कोई कमी नजर नही आती। क्षमता के अनुसार लंपी स्किन से ग्रस्त बेसहारा पशुओं को लाकर उनकी नियमित देखभाल, दवाईयांं देने सहित विभिन्न सेवाकार्य किया जा रहे हैं। यहां लंपी से पीड़ित सैकड़ो गोवंश को लाया। जिसमें से दर्जनों पूर्णतº स्वस्थ हो चुके हैं। तीन बार गोवंश का तापमान मापने के अलावा जांच की जाती हैं। आयुर्वेदिक सहित इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाईयों, पोष्टिक आहार पशु चिकित्सक की निगरानी में पशुओं को दी जा रही हैं। यहां इलाज किये जा रहे अनेक गोवंश पूर्णतº स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वस्थ होने वाले गोवंश की बडबिराना रोड़ व अरडकÞी अड्डा के पास बने सेंटरो में गोभक्तो द्वारा सेवा की जा रही हैं। गंभीर गोवंश को यहां से जैतासर इलाज के लिये भेजा जाता हैं। अनेक युवा यहां रात्रि में रहकर गोवंश की सेवा करते हैं। स्थानीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक रामकिशन मलेठिया व उनकी टीम द्वारा नियमित गोवंश का चेकअप किया जाता हैं। इस कार्य में लगना वाला समस्त खर्च जनसहयोग से लिया जा रहा हैं। बीमार बेसहारा गोवंश को लाने में स्थानीय टीलवाली गोशाला द्वारा एम्बूलेंस इन्हें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सूचना मिलने के साथ सेवा में जुटे युवाओं की टीम बीमार बेसहारा गोवंश को लेने पहुंच जाती हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता यहां टीम भावना के साथ सेवा कार्य में जुटा हैं।