नोहर। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान निरंतर जारी हैं। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत क्षेत्र के गांव किंकराली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अनेक जगहों पर पद यात्रा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अभियान सरपंच प्रतिनिधि रणजीत गोदारा व पूर्व सरपंच लालचंद धेतरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अमित चाचाण, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लग्र के साथ नोहर क्षेत्र को विकास के कार्यों में आगे बढ़ाया हैं। चार साल से अधिक के कार्यकाल में नोहर क्षेत्र का कहीं भी मान-सम्मान कम नही होने दिया। ये सब क्षेत्र की जनता के प्यार व स्नेह की बदौलत ही संभव हो पाया हैं। विधायक ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का ही परिणाम हैं कि क्षेत्र में कांग्रेस का कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें विकास कार्य न हुये हो। चाचाण ने कहा कि जिन विकास कार्यों की लोग पहले केवल चर्चा तक करते थे, आज वो कार्य धरातल पर हो रहे हैं। पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि अन्तिम छोर तक के गांव में विकास की बयार बह रही हैं। उन्होंने विकास के कार्यों में कभी भेदभाव नहीं किया। उनका मूल पूरे नोहर क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करना हैं। जिस दिशा में निरंतर कार्य हो रहा हैं। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने कहा कि जो गांव आजादी के बाद आज तक सडक से नही जुड़ पाये उन गांवों को सडक से जोड़ा गया हैं। गांवों में अनेक जीएसएस स्वीकृत करवाये गये हैं। करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाए स्वीकृत हुई हैं। ढ़िल ने कहा कि विकास के इस क्रम को टूटने नही दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सुथार, जिला प्रमुख मुकेश साहरण, घीसाराम नायक पंचायत समिति सदस्य रामसिंह बाल्मीकि, सरपंच इंद्राज बारूपाल, लुणाराम सुथार, प्रताप सहु, प्रेम गोदारा, चंदूराम मेघवाल, सांवरमल मेघवाल, दुन्नीराम बाजोलिया, निहालसिंह कड़वासरा, लेखराम टांडी, मनीराम मेघवाल, धर्मपाल मेघवाल, सुभाष इन्दोरिया, हजारीराम बावरी, लोकेश सैनी, दशरथ भादू, मनीराम भाटी, जगदीश शर्मा, अशोक कन्दोई, लीलूराम शर्मा, गंगाबिशन खाती, रामप्रताप खाती, साहबराम गोदारा, विजयसिंह गोदारा, हंसराज सहु, साहबराम नाई, बीरबल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।