सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। डेरा सच्चा सौदा के श्रीगंगानगर जोन की नामचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें राम नाम की अदभुत व अनोखी रूहानी वर्षा का नजारा देखने को मिला। नाम चर्चा के दौरान उपस्थित गणमान्य वह साथ संगत को समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। नाम नाम चर्चा में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं को गुरु का अटूट लंगर बताया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने साथ घटित असंभव चमत्कारों व नशा छोड़ चुके लोगों ने अपने अनुभव बताएं।
डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान की साध संगत के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय नामचर्चा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की शुरूआत में कविराज भाइयों ने मधुर आवाज में भजन सुनाए। तत्पश्चात पंडाल में बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से साध-संगत ने गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पावन रिकॉर्डेड अनमोल वचनों को सुना। गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि भगवान सर्वशक्तिमान है और उसे कोई भी जगह खाली नहीं है। इसलिए सभी को प्रभु परमात्मा की भक्ति इबादत जरूर करनी चाहिए। ईश्वर के नाम में वो ताकत है जो बड़े से बड़े दुख, मुसीबत को कंकर में बदल सकती है।
उन्होंने कहा कि हमें दीन दुखियों की हरसंभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदान, पौधारोपण सहित डेरा की ओर से चलाए जा रहे 147 मानवता भलाई के कार्यों को बढ़ चढ़कर करने का आह्वान किया।