श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डी.ए.वी. कॉलेज कला संकाय के विद्यार्थियों ने फिरोजपुर जिले में स्थित हुसैनीवाला बॉर्डर (पंजाब) का भ्रमण किया। इन्होंने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह के शहीद स्मारक का अवलोकन किया तथा इंडो-पाक बॉर्डर पर रीट्रेट सेरेमनी का आनंद लेने के अलावा डिजिटल ट्रेन डिब्बे के अनुभव के साथ सैन्य साज-सामान के म्यूजियम का भी अवलोकन किया। भ्रमण दल को कला संकाय प्रभारी डॉ. राजेश्वर गोदारा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सरला सिंगला, डॉ. अनिल सिहाग, डॉ. शिल्पा चौधरी, संजय शर्मा, अनु गोदारा तथा ममता वर्मा भी उपस्थित थी। पर्यटन दल के कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डॉ. मीनू पूनिया ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए ऐसे भ्रमण व्यक्तित्व विकास में विशेष महत्व रखते हैं। इससे विद्यार्थी इतिहास को करीब से जान पाते हैं। इन विद्यार्थियों ने कला संकाय सदस्यों का आभार जताया।