Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डिलीवरी स्टार्टअप डंजो में 25.8% हिस्सेदारी खरीदी, रिटेल स्टोर्स से प्रोडक्ट की तेज डिलीवरी हो सकेगी

बेंगलुरु

बेंगलुरु की ऑन-डिमांड डिलीवरी स्टार्टअप डंजो के फंडिंग राउंड में रिलायंस रिटेल ने 25.8% हिस्सेदारी खरीदी है। ये हिस्सेदारी 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,488 करोड़ रुपए) में खरीदी गई है। रिलांयस रिटेल को इस पार्टनरशिप से प्रोडक्ट डिलीवरी तेजी से करने में मदद मिलेगी। फंडिंग राउंड में डंजो को कुल 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) का इन्वेस्टमेंट मिला है।

डंजो की वैल्यू लगभग 800 मिलियन डॉलर (करीब 5900 करोड़ रुपए) है। 2016 में कबीर बिस्वास ने इसकी स्थापना की थी। बीते सालों में कंपनी करीब 140 मिलियन डॉलर (लगभग 1 हजार करोड़ रुपए) ही जुटा पाई थी। इस बार के फंडिंग राउंड में कंपनी 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) जुटाने में कामयाब रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *