Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डिलीवरी के कुछ घंटों बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

श्रीगंगानगर. शहर के सुखाड़िया मार्ग स्थित एक अस्पताल में बुधवार को महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्नीस वर्षीय महिला को मंगलवार रात लड़का हुआ था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला का बच्चा स्वस्थ है। गुरुनानक बस्ती की रहने वाली महिला के परिजन बुधवार दोपहर तक संबंधित अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अस्पताल के बाहर जमा थे।

अस्पताल के बाहर भीड़।

अस्पताल के बाहर भीड़।

जानकारी मिलते ही जुटे परिजन

गुरुनानक बस्ती निवासी महिला नूर बेगम (19) की शादी एक साल पहले अकरम खान से हुई थी। महिला गर्भवती थी। मंगलवार देर रात उसे सुखाड़िया मार्ग के जनता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। देर रात उसने लड़के को जन्म दिया। बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही परिजनों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल में एकत्र होने लगे। उनका कहना था कि डॉक्टर ने इलाज करने में लापरवाही बरती थी। उनका कहना था कि इसी के चलते महिला की मौत हो गई। रोगी के परिजनों का आरोप था कि महिला को बच्चा पैदा होने के बाद भी उस पर डॉक्टर्स ने ध्यान नहीं दिया।

अस्पताल के बाहर मौजूद लोग।

अस्पताल के बाहर मौजूद लोग।

दोपहर तक अस्पताल के बाहर डटे रहे परिजन
दोपहर तक मृतका के परिजन अस्पताल के बाहर डटे हुए थे। मृतका के भाई सलीम ने बताया कि नूर बेगम की शादी एक साल पहले हुई थी। मंगलवार रात डॉक्टर्स ने महिला की डिलीवरी करवाई और सुबह उसकी मौत हो गई। सुबह उसकी मौत की सूचना उन्हें सुबह करीब आठ बजे दी गई। अस्पताल के आसपास खड़े महिला के परिजनों का कहना था कि उन्हें महिला की मौत के करीब डेढ़ से दो घंटे बाद सूचना दी गई।