Tuesday, February 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रॉली की चपेट में आने से घायल युवती को आर्थिक सहायता

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जेसीटी मिल परिसर के समीप र्इंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर घायल हुई देवनगर निवासी किशोरी नंदिनी (17) पुत्री बबलू को तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। नंदिनी का जिला चिकित्सालय में आर्थाेसर्जन डॉ. सुमित पैंशिया द्वारा आॅपरेशन किया जा रहा है। नंदिनी की कमर के नीचे का हिस्सा ट्रॉली के टायर के नीचे आने से कुचला गया था। बिहारी समुदाय की इस किशोरी के बारे में जब महेश पेड़ीवाल को युवाओं ने बताया तो वे राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए चिकित्सक से भी जानकारी प्राप्त की। पीड़ित किशोरी के इलाज हेतु रमन बिहाणी भी विशेष सहयोग कर रहे हैं।