-बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला गाड़ी का मामला
श्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी एसएचओ धर्मपाल लेघा के अनुसार गाड़ी संख्या 12456 शनिवार रात करीब दस बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तब स्लीपर कोच में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मृतक की आयु करीब 55 वर्ष और दिव्यांग प्रतीत हो रहा है। रविवार रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसे में अफसरों ने बताया कि तीन दिन तक मृतक के पहचान के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद औपचारिकताएं पूर्ण कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।