झारखंड के गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को 26 जनवरी से पेट्रोल 25 रुपए सस्ता मिलेगा। राज्य के CM हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के दो साल पूरा होने पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संसाधन जैसे-जैसे बढ़ेगा राज्य के अन्य लोगों को इसमें राहत दी जाएगी।
हालांकि, इसकी क्या व्यवस्था होगी, लाभार्थी कैसे तय होंगे, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उन्होंने नहीं दी है। अभी झारखंड में पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।