Sunday, January 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जींद विधायक ने गुरुद्वारा में नवाया शीश

  • पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद किया पौधरोपण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नियुक्त केन्द्रीय प्रवासी विधायक कृष्ण मिढ्ढा अपने विशेष चुनावी कार्यक्रम को लेकर हनुमानगढ़ प्रवास पर हैं। हरियाणा के जींद विधायक कृष्ण मिढ्ढा लगातार भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। विधायक कृष्ण मिड्ढा बुधवार को गांव मक्कासर में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह टाउन के गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह बाबा महताब सिंह में शीश नवाया। उसके बाद पंडित दीनदयाल चौक पर स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात शास्त्री वाटिका में पौधरोपण करते हुए कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके बाद जींद विधायक ने सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तदोपरांत वे गांव मक्कासर में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए। शाम को टाउन नगर मण्डल में आयोजित युवा सम्मेलन व फिर शक्ति केन्द्र नम्बर सात के सम्मेलन में जींद विधायक शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने बताया कि केन्द्रीय विधायक प्रवासी कार्यक्रम के नमित हरियाणा के जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा हनुमानगढ़ के प्रवास पर हैं। निरंतर हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यक्रम हो रहे हैं। उनके कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह धार्मिक स्थल पर धोक लगाने के साथ होती है। पारीक ने कहा कि पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चला रहे हैं। हनुमानगढ़ टाउन नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने बताया कि पार्टी कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी विधायक पहुंचे हुए हैं। वे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचार जान रहे हैं। जनता से मिलकर सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर जुगल किशोर गौड़, भारतभूषण शर्मा, विकास गुप्ता, अमित सहू, कविन्द्र सिंह, अरुण खिलेरी, राजकुमार हिसारिया, प्रकाश तंवर, नितिन बंसल, सुशील शर्मा, विक्रमजीत सिंह, बलकरण सिंह, पंकज मंगवाना, पुरुषोतम सोनी, जीतू कन्दोई, भोली कटारिया, प्रवीण मोदी, राजेश पंवार, राजेश प्रेमजानी, भंवर नायक, हाजी मुखत्यार अली, अश्विनी डूमरा, विजय सिडाना, भंवर छिम्पा, राजपाल सिंह, पवन खुराना, संजय सैन, बिल्लू सैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।