Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जाह्नवी कपूर ने रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर किया डांस, लोगों को याद आई उमराव जान

मुंबई

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अच्छी डांसर हैं। वह अक्सर अपनी डांस प्रैक्टिस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी इसमें रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कई फोटोज भी शेयर किए हैं। इसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं।

जाह्नवी ने दिखाए कई मूड्स

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं। साथ ही वह डांस प्रैक्टिस करती भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी रेखा के गाने दिल चीज क्या है पर डांस कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी ने अपने कई फोटोज भी शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में जाह्नवी बॉक्सिंग ग्लव्स के साथ हैं। दो तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार दिख रहा है। गाड़ी में उनकी एक क्लिप और एक फोटो भी है। साथ में उनकी बहन खुशी की भी तस्वीर है।

पहचान में नहीं आईं खुशी

जाह्नवी के पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, वीडियो एकदम उमराव जान वाइब्स दे रहा है। एक ने लिखा है, खुशी इसमें एकदम लड़का लग रही हैं।