Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जांच का करेंगे इंतजार, मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप के आरोप पर बोले अशोक गहलोत

जयपुर

राजस्थान में मंत्री महेश जोशी के बेटे ऊपर रेप के आरोप के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। गहलोत ने कहाकि उन्होंने इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। उन्होंने कहाकि अब देखना है कि एफआईआर क्या कहती है और जांच में क्या सामने आता है। गौरतलब है कि राजस्थान में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के ऊपर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। 

मंत्री ने कहा पुलिस करे छानबीन
वहीं जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहाकि उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि इस तरह के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहाकि मामले में पुलिस को गहराई के साथ और पूरी सख्ती के साथ छानबीन करनी चाहिए। महेश जोशी ने कहाकि चाहे यह मामला हो या कोई और मैं हमेशा सत्य और न्याय के साथ खड़ा रहूंगा। साथ ही मंत्री ने मीडिया ट्रायल बंद करने की भी बात कही। उन्होंने कहाकि बिना किसी मीडिया ट्रायल के पुलिस को इस मामले में छानबीन करनी चाहिए। 

एफआईआर दिल्ली ट्रांसफर
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा रेप के मामले की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर की गई है। यह एफआईआर सदर बाजार पुलिस थाने में की गई है। महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक इस व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। दिल्ली पुलिस का यह भी कहना है कि यह एफआईआर जांच के लिए राजस्थान भेजी जा चुकी है।