Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में निर्माणाधीन दुकान की छत ढही, 6 घायल:दूसरी मंजिल की डाल रहे थे छत, धमाके के साथ गिरने पर मलबे में दबे

जयपुर. जयपुर में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन दुकान की छत ढह गई। हादसे में मलबे में दबने से छह मजदूर घायल हो गए। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल एक मजदूरी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दूसरी मंजिल की छत डालते समय हादसा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि हादसा निवारू रोड पर प्रताप डेयरी के पास हुआ। झोटवाड़ा निवासी मनोज की प्रताप डेयरी के पास तीन दुकाने है। तीनों दुकानों के ऊपर दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। शनिवार दोपहर दुकानों की छत डाली जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे दुकान की छत डालते समय अचानक ढह गई। हादसे में छत डालने वाले कारीगर सहित छह मजदूर मलबे में दब गए। एकाएक छत ढहने से हुए धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

आधे घंटे में निकाले मलबे में दबे मजदूर
पुलिस ने सिविल डिफेंट टीम की मदद से करीब एक आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे छहों मजदरों को बाहर निकाल लिया गया। घायल छहों मजदूरों को तुरंत कावंटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हादसे में मजदूर दिनेश, प्रदीप, इंद्राज, जोनी, धर्मराज और कारीगर ओमप्रकाश घायल हो गए। हॉस्पिटल में भर्ती मजदूर दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रथमदृष्टया हादसा घटिया निर्माण साम्रगी यूज करने मान रही है।