Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब गुस्सा हो जाती है पोती आराध्या बच्चन, तो जानें क्या गिफ्ट देकर मनाते हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली

अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। वह अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में कई बार पोती आराध्या को लेकर बात करते हैं। अब हाल ही में फिर शो में बिग बी ने आराध्या को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब आराध्या गुस्सा होती है तो वह कैसे उसे मनाती है। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे काम में बिजी होने के बाद वह समय निकाल कर आराध्या के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा एक्टर ने यह भी बताया कि जब आराध्या नाराज हो जाती है तो वह उसे कैसे मनाते हैं।

नहीं बिता पाते पोती के साथ ज्यादा समय

बिग बी ने कहा, ‘मैं उसके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाता क्योंकि मैं सुबह 7-7.30 बजे निकल जाता हूं काम के लिए और आराध्या 8 बजे तक। वह फिर दोपहर में 3-4 बजे आती है। इसके बाद उसका होम वर्क होता है जिसमे वह बिजी रहती है। उसकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मदद करती है। मैं फर रात को 10-11 बजे घर आता हूं और तब तक वह सो रही होती है।’

ऐसे मनाते हैं पोती को

वो तो शुक्र है टेक्नोलॉजी का तो हम फेस टाइम के जरिए कनेक्ट रहते हैं। रविवार को जब वह फ्री रहती है और मुझे समय मिलता है तो मैं उसके साथ समय बिताता हूं। जब वह मुझसे गुस्सा होती है तो मैं उसे चॉकलेट्स गिफ्ट करता हूं और वो जो महिलाएं पहनती हैं अपने बालों में, बैंड्स। पिंक उनका फेवरेट कलर है तो इसलिए मैं उसे पिंक हेयर बैंड या क्लिप्स देता हूं। वह इससे काफी खुश हो जाती है।