नई दिल्ली
कम उम्र में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वालीं जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 21 साल की उम्र में जन्नत अपने ग्लैमर से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बता दें कि जन्नत ने टीवी में खूब काम किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जन्नत ने फिर लीड एक्ट्रेस बन सबको हैरान किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शो के दौरान जन्नत का शो के प्रोड्यूसर के साथ ऐसा पंगा हो गया था कि वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं और ये सब सिर्फ हुआ था एक किस सीन को लेकर।
किस सीन को लेकर विवाद
दरअसल, जन्नत शो तू आशिकी कर रही थीं। इस शो में उनके अपोजिट थे रित्विक अरोड़ा। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। इस शो की शूटिंग के दौरान एक सीन आया जिसमे जन्नत को अपने को-स्टार को किस करना था और साथ ही कुछ इंटीमेट सीन होने थे। लेकिन जन्नत ने इसे करने से मना कर दिया। उस वक्त जन्नत की उम्र भी सिर्फ 16 साल थी। जब ये बात जन्नत की मां को पता चली तो उन्होंने फिर प्रोड्यूसर से बात की और कहा कि जन्नत, ऑनस्क्रीन किस या इंटीमेंट नहीं करेंगी।
हालांकि ये बातचीत बाद में बहस के रूप में बदल गई। ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थीं कि मेकर्स ने जन्नत की जगह किसी और एक्ट्रेस को इस किरदार के लिए देखना शुरू कर दिया था। हालांकि फिर मैटर सुलझा और मामला वहीं खत्म हो गया।