श्रीगंगानगर. क्रिसमस की तैयारियां शनिवार को जोरों पर रहीं। शहर के सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सुबह से लोग पहुंचने लगे। यहां कई तरह की झांकियां सजाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रभु यीशू के जीवन से संबंधित झांकियां हैं। चर्च में शानदार डेकोरेशन की गई है। चर्च के बाहर से अंदर तक हर तरफ क्रिसमस समुदाय के लोग ही नजर आ रहे थे। शनिवार रात को चर्च में बड़ा आयोजन होगा। इस दौरान रात ग्यारह बजे से प्रेयर शुरू होगी जो देर रात करीब एक बजे तक चलेगी।

श्रीगंगानगर में सजा सेक्रेड हार्ट चर्च।
यीशू के जन्म पर काटा जाएगा केक
सेक्रेर्ड हार्ट चर्च के फादर वर्गीस ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे प्रेयर शुरू होगी। प्रेयर के बाद सभी की समृद्धि की कामना की जाएगी। प्रभु यीशू के जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। सुबह से सेक्रेर्ड हार्ट चर्च से जुड़े लोग यहां व्यवस्थाएं बनाने में जुटे थे। किसी ने यहां झांकिया सजाई तो कोई सफाई में जुटा था।

सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सजी झांकियां।
यीशू और मदर मैरी की प्रतिमा पर सजावट
कार्यक्रम के लिए परिसर में स्थित प्रभु यीशू और मदर मैरी की प्रतिमा पर विशेष सजावट की गई। चर्च में पार्क के आसपास लाइटें लगाई गई हैं। वहीं मुख्य परिसर में विशेष डेकोरेशन के प्रबंध किए गए हैं। चर्च के आसपास की दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेसेज और क्रिसमस ट्री की बिक्री भी तेज हो गई है।