श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा नवरात्री मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 25 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (2 जोड़ी) रेलसेवा का कनिना खास स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नवरात्री मेले के अवसर पर रेलसेवाएें 25 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक कनिना खास स्टेशन पर ठहराव करेगी जिसके तहत गाडी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर दोपहर 2.42 बजे आगमन कर 2.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर प्रात 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि गाडी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर देर रात्रि 03.32 बजे आगमन कर 03.34 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12458 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन कर 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।