नई दिल्ली
आलिया भट्ट की बुधवार को गोद भराई हुई। इस दौरान उनके और रणबीर कपूर के परिवार वाले शामिल थे। फंक्शन में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे। गोद भराई में आलिया भट्ट ने येलो कलर का सूट पहना था। इस दौरान आलिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। यही वजह है कि फंक्शन में रणबीर कपूर ने पत्नी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और इसका प्रूफ हमारे सामने है। दरअसल, आलिया ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में आपको दिखेगा कि एक में रणबीर ने आलिया को अपनी गोद में बिठाया हुआ है। तो वहीं एक में वह आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं।
दोनों जहां बैठे हैं वहां उनकी शादी की फोटोज भी हैं जो अप्रैल में हुई थी। इसके अलावा फोटोज में दोनों अपने परिवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। एक में दोनों कपूर परिवार के साथ हैं तो एक में भट्ट। वहीं एक फोटो में आलिया अपनी सारी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर आलिया ने लिखा, सिर्फ प्यार।
अप्रैल में हुई शादी
बता दें कि आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद जून में आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दोनों की इसी साल फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई है। दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। बता दें कि इसी फिल्म में काम करते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ।