Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गेहूं की जली फसल का मुआवजा मांगा

गजसिंहपुर(सीमा सन्देश)। कंवरपुरा सरपंच शकुंतला गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर सीमा क्षेत्र के एक खेत में आग लगने से तबाह हुई गेहूं की खेती का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की माली हालत पहले से ही खराब है। काश्तकार जगतार सिंह पुत्र कपूर सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिसका सर्वे करवाया जाकर काश्तकार को मुआवजा देकर राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि फसल जलने से किसान को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।