नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। उनकी इन फोटो और वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब धनश्री वर्मा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा। इस वीडियो में धनश्री टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को डांस स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं।
आरसीबी ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल साइट पर बिहाइंड दा सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को हुक स्टेप सिखा रही हैं। वीडियो में विराट और धनश्री के अलावा आरसीबी के युजवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल भी दिखाई दे रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी मस्ती में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को धनश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।